फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   inspection of district hospital

जिला अस्पताल के बाहर सूअर देख एडी मंडल स्वास्थ्य ने जताई नाराजगी

Thu, 22 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 22 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
inspection of district hospital
स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक लखनऊ मंडल ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हें अस्पताल गेट के बाहर सूअर टहलते नजर आए।
विज्ञापन


उन्होंने नाराजगी जताई और सीएमएस को निर्देश दिए कि प्रशासन व नगर पालिका को हमारी ओर से पत्र लिखकर इन्हें यहां से हटवाया जाए और साफ-सफाई कराई जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक लखनऊ मंडल चंद्रशेखर शर्मा बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल गेट पर उतरते ही उन्हें सूअर नजर आए।

स्वाइन फ्लू का अलर्ट होने के बाद भी यह स्थिति देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जताई। सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी ने बताया कि कई बार प्रशासन व नगर पालिका को इन्हें पकड़ने के लिए पत्र लिखा जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि इस बार पत्र हमारे निर्देश पर लिखकर भेजो। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों की ओपीडी देखी। सभी डॉक्टर वहां मौजूद थे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत भी की। वार्ड में जाकर मरीजों से बातचीत की और संचालित योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बन रही बर्न यूनिट का निरीक्षण किया। वहां पानी भरा हुआ था। इस पर ठेकेदार को फटकार लगाई और गुरुवार तक पानी हटाए जाने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल के प्रसव कक्ष में जाकर वहां प्रयोग किए जा रहे उपकरणों को देखा। साथ ही प्रसव के विषय में वहां मौजूद डॉक्टरों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सीएमएस डॉ. सरोज श्रीवास्तव से जननी सुरक्षा योजना विषय की भी जानकारी ली। साथ ही प्रसूताओं को मिलने वाली चेकों की पेंडेंसी की जानकारी ली।

इस पर सीएमएस ने कोई भी पेंडेंसी न होने की बात कही। अपर निदेशक ने चेक संबंधी अभिलेखों को मंगाकर देखा। बाद में वह स्वाइन फ्लू के बने कक्ष में गए। यहां कक्ष को देखकर नाराजगी जताई और उसमें सुधार के निर्देश सीएमएस को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed