फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Inspection found six doctors and six health workers absent

निरीक्षण में डॉक्टर और छह स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले

Fri, 03 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Inspection found six doctors and six health workers absent
सफीपुर सीएचसी का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी उमेश कुमार सिंह। - फोटो : UNNAO
फतेहपुर चौरासी/सफीपुर। नोडल अधिकारी ने दो स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। फतेहपुर चौरासी स्वास्थ्य केेंद्र में उपस्थिति पंजिका में एक डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी। सफीपुर में हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सफाई व्यवस्था के साथ सैनिटाइज समय पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी उमेश कुमार सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे फतेहपुर चौरासी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां बनी कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रेमचंद्र को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कहा कि मरीज को बिना थर्मल स्क्रीनिंग के अंदर न आने दिया जाए। मरीजों के हाथों को सैनिटाइज कराया जाए। उपस्थित रजिस्टर चेक किया। जिसमें एक डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ को पत्र लिखकर कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद वह सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां भी कोविड हेल्प डेस्क देखी। डॉक्टर अरविंद कुमार से जांच का आंकड़ा पूछा। जिसमें एक दिन में 82 लोगों के जांच कराने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने सरांय सूबेदार पश्चिम में हाटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम राजेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही इस एरिया को सैनिटाइज कराया जाए। वहीं, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ललित कुमार को दूसरे शहरों व राज्यों से आने वालों की जांच करते रहने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार रश्मि सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed