फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Information about higher salary not given, five employees stranded

Unnao News: अधिक वेतन लगने की नहीं दी सूचना, फंसे पांच कर्मचारी

Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Information about higher salary not given, five employees stranded
उन्नाव। जिले के दो महाविद्यालय के बाबू, तृतीय श्रेणी कर्मी सहित पांच कर्मचारियों ने अधिक वेतन लगने के बाद सूचना न देने पर शिक्षा निदेशालय से जांच कराई गई तो मामला सामने आया। सभी से वेतन रिकवरी के आदेश हुए हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन अभी जांच जारी होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

बांगरमऊ के इंदिरागांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तैनात हेडक्लर्क प्रेमकुमार गौतम और तृतीय श्रेणी कर्मचारी संदीप अवस्थी ने अधिक वेतन का लाभ लिया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएन राय ने बताया कि वैसे तो कॉलेज से ही फिक्शेसन लगना चाहिए। लेकिन इन सभी ने निदेशालय या फिर कोषागार से ही फिक्शेसन करा लाए। जांच में इसका खुलासा हुआ है। इसमें कर्मचारी संदीप से 45000 और प्रेमकुमार गौतम से 50 हजार रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्खाखेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी रामपाल मौर्य, महेश बाबू और गयाप्रसाद ने भी अधिक वेतन का लाभ लिया है। तीनों की जांच चल रही है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अभी मामले में जांच चल रही है। टीम गठित है। उसके बाद रिकवरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed