{"_id":"6400f89c274749ac83055234","slug":"inflation-fades-the-sweetness-of-dishes-unnao-news-c-12-1-105498-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महंगाई फीकी कर रही पकवानों की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महंगाई फीकी कर रही पकवानों की मिठास
Fri, 03 Mar 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
अजगैन। आगामी होली त्योहार को लेकर बाजार सजे हैं। लेकिन महंगाई ने लोगों को परेशान किया है। इसके चलते लोग हाथ खोलकर खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदारों को कहना है कि होली से ठीक पहले रिफाइंड, मैदा और चीनी के दाम बढ़े हैं। इससे लोग कम मात्रा में सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
होली का त्योहार में अब पांच दिन दूर हैं। वहीं त्योहार में खोये पर महंगाई की मार गुझिया की मिठास को फीकी करती दिख रही है। वहीं रिफाइंड, चीनी, मैदा, आटा और मेवा के दाम भी पिछले साल की तुलना में इस बार बढ़े हैं। दूध के दाम बढ़ने से खोया की कीमत तीन सौ के पार हो गई है। बढ़ती कीमतों से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। नवाबगंज खोया मंडी के मालिक राम जी द्विवेदी ने बताया कि पिछले 60 साल से वह खोया मंडी लगा रहे हैं। पहली बार त्योहार में पहले की अपेक्षा सन्नाटा है। महंगाई के चलते बजट न गड़बड़ाए इससे लोग जरूरत का सामान खरीद तो रहे हैं लेकिन कम मात्रा में तीन किलो खोया खरीदने वाले ग्राहक एक किलो में ही काम चला रहे हैं। ऐसे में त्योहार में कम दुकानदारी होने की उम्मीद है।
इंसेट....
बढ़ी कीमतों पर एक नजर
सामग्री - 2022 2023
खोया- 225 से 205 280 से 310
दूध- 40 से 55 60
चीनी- 38 से 40 42
रवा- 32 से 34 35
मैदा- 27 से 30 32
आटा - 25 से 28 30
रिफाइंड- 140 145
काजू- 740 से 850 750 से 900
किशमिश- 250 से 330 280 से 350
चिरौंजी- 1350 से 1400 1400 से 1500
गरी- 150 से 175 180 से 200
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -