Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   indira awas jarjar, man died

इंदिरा आवास की छत गिरी, युवक की मौत

Mon, 04 Jul 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
indira awas jarjar, man died
बीघापुर (उन्नाव)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटमपुर कला के मजरे ठाकुरखेड़ा में शनिवार देर रात इंदिरा आवास की छत ढह गई। कमरे में सो रहे युवक पर मलबा गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने 20 साल पहले बने आवास की छत की ढलाई बिना सरिया होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ठाकुरखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार शुक्लागंज में रिक्शा चलाता था। रविवार को धर्मेंद्र घर आया था। घर में मौजूद मां कृष्णावती, भाई दुर्गा प्रसाद, भाभी लक्ष्मी व तीन भतीजियां कालोनी के बाहर टिनशेड के नीचे लेटे थे। धर्मेंद्र कमरे में सो गया। रात लगभग 12 बजे इंदिरा आवास की छत भरभराकर गिर गई। इसके नीचे धर्मेंद्र दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर परिजन भागे और मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों के आने पर धर्मेंद्र को मलबे से बाहर निकाला और पीएचसी ले गए।
विज्ञापन

वहां डॉ. पंकज पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि 20 साल पहले इंदिरा आवास मिला था। उसने मानक के अनुसार निर्माण न होेने के कारण हादसा होने का आरोप लगाया है। हादसे की जानकारी पर तहसीलदार दिलीप कुमार, कानूनगो धनीराम, लेखपाल अविनाश सिंह व सतीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि दैवी आपदा राहत कोष से परिवार को सहायता दी जाएगी। उन्होंने आवास दिलाने का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed