फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In Unnao, he beaten a merchant and looted five thousand rupees

उन्नाव में व्यापारी को पीटकर पांच हजार रुपये लूटे

Thu, 15 Oct 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
In Unnao, he beaten a merchant and looted five thousand rupees
नार्सिंगहोम में भर्ती लूट का शिकार कपड़ा व्यवसाई अजय। - फोटो : UNNAO
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांगरमऊ। दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे कपड़ा व्यापारी को पीटकर कर बैग में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए गए। घायल व्यापारी को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में परिजनों ने उसे कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। पुलिस ने रंजिश में घटना को अंजाम देने की संभावना जताते हुए जांच शुरू की है।
मोहल्ला गढ़ी निवासी अजय कुमार 25 पुत्र बाबूलाल तिवारी की संडीला मार्ग पर दुकानें हैं। एक दुकान में वह रेडीमेड कपड़े बेचते हैं। रोज की तरह बुधवार देर शाम दुकान बंदकर बैग में पांच हजार रुपये रखकर वह पैदल घर जा रहा था। सुभाष इंटर कॉलेज के निकट पहले से एक जीने में घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उस पर लोहे की रॉड व डंडे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। उसके बेहोश होने पर बैग से पांच हजार की नकदी लेकर भाग निकले। भाई अरविंद कुमार तिवारी ने गुरुवार दोपहर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि रंजिशन घटना प्रतीत हो रही है। पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि उसे किसी ने पीछे से पत्थर मारा। इससे वह बेसुध हो गिर गया। कुछ देर बाद कुछ लोग आए और बैग से रुपये निकालकर भाग निकले।
विज्ञापन

छेड़छाड़ की रिपोर्ट
बीघापुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार को उसकी 18 वर्षीय बेटी शौच के लिए गई थी। गांव के ही युवक ने बेटी से छेड़छाड़ की। पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तय है। आरोपी ने बेटी के होने वाले ससुरालीजनों को शादी न करने की धमकी दी। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed