फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In the accident killed three youths riding bike

हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Tue, 10 Nov 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 10 Nov 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the accident killed three youths riding bike

अचलगंज थानाक्षेत्र में सोमवार देर शाम उन्नाव-लालगंज मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक की जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। उधर, मौके पर भागते समय ट्रक चालक और क्लीनर को भीड़ ने जमकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचा कर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवक हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती।

विज्ञापन

गंगाघाट थानाक्षेत्र के जगनीखेड़ा गांव निवासी रितेश (22) पुत्र प्रदीप कश्यप रविवार को अपने साथी शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मौसेरे भाई रिषभ (21) पुत्र शिवकुमार और मोहल्ला कल्याणीदेवी निवासी देवेंद्र (24) पुत्र रामसिंह के साथ रविवार को चकबंदी लेखपाल की भर्ती परीक्षा देने के लिए रायबरेली गए थे। रात को तीनों वहीं एक रिश्तेदार के यहां रुक गए थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह तीनों बाइक से उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर अचलगंज थानाक्षेत्र के भैसई नौबस्ता गांव के पास पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रिषभ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रितेश ने जिला अस्पताल लेकर जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि देवेंद्र की जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में हो गई। अचलगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई थी। तीनों के परिजन यहां पहुंच गए थे। बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed