{"_id":"5f04c63b8ebc3e4342527947","slug":"in-road-accident-unnao-news-knp5699134111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। सड़क पर टूटा पड़ा हाईटेंशन लाइन का तार बाइक में फंसने के बाद किसान की गर्दन से लिपट गया। सब्जी मंडी जा रहा किसान सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल किसान को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
थानाक्षेत्र के ग्राम हिंदूपुर निवासी सुभाष (25) पुत्र छेदीलाल मंगलवार सुबह अपने खेत से हरी धनिया की फसल बाइक पर लाद कर उसे बेचने सफीपुर मंडी जा रहा था। कालीमिट्टी, दबौली मार्ग पर ग्राम काजीपुर बंगर के सामने मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन का तार बाइक के पहिए व सुभाष की गर्दन में लिपट गया। गंभीर रूप से घायल सुभाष को लोगों ने एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित
कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुभाष की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके आठ माह की बेटी भी है। मृतक दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। मृतक की मां रामश्री, पत्नी प्रीती व अन्य परिजनों का बुराहाल है। एसओ हरिकेशराय ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रामबाबू की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।