फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in road accident three killed

हादसे में महिला समेत तीन की मौत

Tue, 23 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 23 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
in road accident three killed
रोतेबिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 कोतवाली क्षेत्र के तकिया-गौरिया मार्ग पर सोमवार को बाइक सवार पांच लोग डंपर की चपेट में आ गए। इससे महिला व उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बाइक चला रहा महिला का देवर व पीछे बैठी उसकी सास को मामूली चोटें आईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना से गुस्साए लोगों ने तीन घंटे तक मार्ग जाम रखा। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने पकड़े गए डंपर चालक पर कड़ी कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के मझरियाकला का मजरा कोलवां गांव निवासी राजेश पुत्र रामलखन की हरदोई बेंहदर के जाहिदपुर गांव में ससुराल है। नागपंचमी पर राजेश की पत्नी सुमन (28) बेटी आकांक्षा (4) व बेटे ओमकरन (2) के साथ मायके गई थी। रविवार को राजेश का छोटा भाई रामलखन भाभी सुमन को लेने चला तो मां केसाना ने भी पथरी की दवा लेने के लिए साथ चलने की बात कही। रामलखन मां को साथ लेकर जाहिदपुर पहुंचा। सोमवार सुबह वह भाभी सुमन, भतीजी आकांक्षा, भतीजे ओमकरन व मां केसाना को बाइक पर बैठा घर आ रहा था कि कलवार ताल के पास विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ गया। डंपर की टक्कर से रामलखन व सबसे पीछे बैठी मां सड़क किनारे जा गिरे, जबकि बच्चों को गोद में लिए सुमन बीच सड़क पर गिर गई। डंपर इन्हें रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ने के बाद सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। इसी बीच मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बांगरमऊ पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने एक न सुनी। इस पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद आसीवन, सफीपुर, फतेहपुर चौरासी थानों की फोर्स लेकर सीओ हसनगंज हृदयेश कुमार व सफीपुर एसडीएम प्रतिपाल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने सड़क से चिपके शवों को जैसे-तैसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed