{"_id":"680543284f0c87d82e029e3d","slug":"in-laws-beat-her-for-rs-2-lakh-report-filed-against-ten-unnao-news-c-221-1-sknp1054-129822-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो लाख रुपये के लिए ससुरालीजनों ने पीटा, दस पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो लाख रुपये के लिए ससुरालीजनों ने पीटा, दस पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सफीपुर। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित 10 ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बबरअली खेड़ा निवासी अनिष्ठा उर्फ कल्पना ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि सात साल पहले उसका विवाह पड़ोसी आर्यन पुत्र रघुराज के साथ हुआ था। उस समय पिता ने शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किया था। उसमें जेवर और अन्य सामान भी शामिल था। उसके बाद भी ससुरालीजन दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।
न लाने पर आए दिन मारपीट करते थे। पिता को मारपीट के विषय में बताया तो उन्होंने ससुरालीजनों से घर आकर बात भी की थी। उसके बाद भी सात अप्रैल की रात 12 बजे पति आर्यन ने फिर मारा। घर में मौजूद ससुर रघुराज, सास सरोज, जेठ शैलेंद्र, किरन, राजेंद्र, रोशन और ननद भी थीं।
विज्ञापन
एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।