{"_id":"580a66344f1c1b672c7062da","slug":"in-kisan-panchayat-state-and-central-govt-attacked-the-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हितों की अनदेखी पड़ेगी भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हितों की अनदेखी पड़ेगी भारी
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत झाड़ीशाह बाबा मजार पर जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन जब तक मजबूत नहीं होगा किसानों का हित नहीं हो सकता। प्रत्येक ग्राम स्तर पर कम से कम तीन सदस्य बनाए जाएं। खाद्य सुरक्षा योजना के अतंर्गत जिन अपात्रों का नाम सूची में है उन्हें तो लाभ मिल ही रहा है लेकिन जो सूची में हैं ही नहीं उन्हें शामिल कराया जाए। 18 नवंबर को भाकियू की पंचायत सिलौली में होनी है। इसमें जिले से करीब तीन हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। किसान कार्यकर्ता 16 नवंबर को रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और यहीं से एक साथ रैली के लिए रवाना होंगे।
प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह ने कहा कि जिले में संगठन को मजबूत किया जाना आवश्यक है। किसानों के हित में हमेशा से लड़ाई लड़ी जा रही है और आगे भी लड़ी जाएगी। श्रवण कुमार पाल ने बताया कि प्रशासन में बैठे लोग किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक न कराकर ग्राम प्रधान व पंचायत अधिकारी मनमाने ढंग से कार्ययोजना को पूरा कर लेते हैं। इसकी जानकरी तक किसानों को नहीं दी जा रही है। पंचायत के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को दिया। यहां ठाकुर प्रसाद यादव, गुड्डी रावत, बिंदा प्रसाद, श्रवण कुमार पाल, ममता, रेवणी, मंजू, मुन्नीलाल के अलावा अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन