फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in honor of the prophet procession took out

जिले भर में नबी पाक की शान में निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 24 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
in honor of the prophet procession took out

आका की आमद मरहबा, पुर नूर की आमद मरहबा, नारा ए तकबीर और नारा ए रिसालत के नारे लगाते हुए नबी पाक के यौमे पैदाइश की खुशी में शैदाईयों ने जिले भर में जुलूसे मोहम्मदी निकाला। शहर, कस्बों और गांव में निकाले गए जुलूस में अकीदतमंदों ने चाय, मिठाई और शीरीनी बांटी। लोगों ने घरों में नबी पाक की बारगाह में नजर और फातिहा कर खुशियां मनाईं और एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की।

विज्ञापन

गुरुवार जोहर की नमाज के बाद शहर की जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही, कारी मो. हसीब, कारी तौसीफ रजा, कारी नजमुद्दीन, कारी समी नूरी, मौलाना फैजहसन सफवी और हाफिज जमालुद्दीन की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। नबी पाक की पैदाइश की खुशी में दुरूदो सलाम और नात पाक पेश करते हुए जुलूस कई जगहों से होता तालिब सराय मोहल्ले में समाप्त हुआ। सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सपा नेत्री मनीषा दीपक, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने स्वागत किया। यहां संजय त्रिपाठी, हसीन अहमद, जितेन्द्र कुमार, मो. कासिम, सुदेश गुप्ता मौजूद रहे। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई एकता कमेटी के महामंत्री इकराम मोहम्मद करीदी ने पदाधिकारियों के साथ जुलूस का स्वागत किया। मियांगंज में जुलूसे मोहम्मदी तोपखाना मोहल्ला स्थित बड़ी मस्जिद से शुरू हुआ। पुरवा में मोहल्ला पश्चिम टोला स्थित मदरसा बागे मदीना से जुलूसे मोहम्मदी उठाया गया। देर शाम वापस बागे मदीना मदरसे पर पहुंच कर जुलूस समाप्त हुआ। जुलूस का नेतृत्व शाही इमाम मौलाना इस्लामुददीन, हाफिज सूफियान, हाफिज फय्याज, निसार अली व अब्दुल बारी ने किया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत भारती, सीओ आरके चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा, कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी और बसपा के पुरवा प्रभारी उत्तम चन्द्र राकेश लोधी व सपा नेता शिव बहादुर पटेल शामिल रहे। शहर में निकले जुलूसे मोहम्मदी का गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा ने स्वागत किया। सेवादारों में सरदार गुरबीर सिंह प्रधान, स. कल्याण सिंह, मनोहर सिंह, कुलबीर सिंह भाटिया, जरनैल सिंह अरोरा, अरविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, सरदार जसमीत सिंह नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा सपा, हरमीत सिंह, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे। गंजमुरादाबाद में जूलस-ए मोहम्मदी में हाजी मो. शादाब, अज्जू मिया, मौलाना इब्राहिम, मौलाना बिहारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुलूस-ए-मोहम्मदी में उठाए गए झंडे
इस्लाम धर्म के मार्गदर्शक व नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर बुधवार को जहां मस्जिदों व चौराहों को रोशनी से जगमगाया गया। वहीं गुरुवार को सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी उठाया गया। जो कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से गुजरा। बुधवार रात मोहल्ला पीरजादगान हाता बाजार, मियां बाजार, कजियाना राहतगंज बाजार में की गई सजावट देखने लायक थी। पूरी रात जियारत करने के बाद मौलवी फजल अजीम के इमामबाड़े में गुरुवार सुबह 9 बजे आयोजित तकरीर में मोहम्मद साहब के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं उसके बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी में झंडे उठाए गए। इस जुलूस की अगुवाई मखदूम शाह सफी की मजार के सज्जादा नशी नवाजिश मोहम्मद फारुकी व उनके भाई अफजाल फारुकी के साथ आफताब हैदर कर रहे थे। वहीं अंजुमन के सदस्यों ने रास्ते भर बेहतरीन नातों से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर भ्रमण के साथ सम्पन्न हुआ जुलूस
भगवंतनगर में जुलूस में जात मोहम्मद, हाफी रजा, इंसाफ अली, अजमेर, यूनुस मोहम्मद, कल्लू मेंहदी, निसार अहमद, इमरान आदि शामिल रहे। बीघापुर में जुलूस में असगर अली मियां, आबिद अली, वाजिद अली, मोबिन, शमी मोहम्मद, नन्हे चच्चा, फारुक आदि रहे। बांगरमऊ में मोहल्ला सराय, पंजाबीटोला, मास्तूटोला, गोंडाटोला, गोलकुआं तथा नसीमगंज में बुधवार रात रोशनी व सजावट की गई थी। गोलकुआं मस्जिद में मौलाना इब्राहिम ने तकरीर की। गुरुवार दिन में नानामऊ रोड चौराहे से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. मुन्ना अल्वी ने स्टाल लगाकर  लंगर किया। जुलूस में गौसिमिया, मौलाना मोहम्मद हसन, जियाउल आरफिन, राशिद खां, याकूब अली सिद्दीकी व इजहार खां सहित हजारों लोग शामिल हुए। गंजमुरादाबाद जुलूस में हाजी शादाब, जुबेर खां, औलिया मियां, शानू आदि लोग शामिल हुए। मोहान की गौसमियां की मस्जिद से मौलाना हसरत मोहानी कौमी एकता वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में मोहम्मद युनूस मोहानी, अनवर सिद्दकी, मो. मोनिस, समरजीत यादव, डॉ. सूर्यनारायण यादव, मोहम्मद नजीब, रियाज खां आदि शामिल हुए। नवाबगंज में जुलूस मस्जिद के पास से होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed