फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   in govt.job only speacific cast ig preffered

सूबे में एक ही जाति के लोगों को दी जा रही नौकरी-शीला

Mon, 08 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 08 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
in govt.job only speacific cast ig preffered
समर्थकों से घिरीं शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शीला दीक्षित ने रविवार को कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से निजात दिलाने का काम कांग्रेस करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश खुशहाल होगा। शहर के पटेल नगर स्थित बाल विद्या मंदिर कालेज में आयोजित शिविर में 10 मिनट के संबोधन में शीला दीक्षित ने केंद्र की मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव के समय लोगों से कई वादे किए थे। एक भी पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री लगातार विदेश दौरे पर रहते हैं लेकिन देश को इसका कुछ फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार दिल्ली की सीएम बनीं तब वहां भी यूपी जैसे हालात थे। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली में विकास की गंगा बहा दी। यूपी को भी ऐसा ही बनाना है।
बाद में पूर्व सांसद अन्नू टंडन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में शीला दीक्षित ने एज (उम्र) फैक्टर के सवाल पर कहा कि संविधान में सीएम पद की उम्मीदवारी के लिए आयु की बाध्यता नहीं है। गुजरात में नया सीएम बनाए जाने के सवाल पर कहा कि आयु फैक्टर पर भाजपा का अपना मंथन होगा। इससे सभी सहमत नहीं हो सकते। बुलंदशहर रेपकांड पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां की कथित टिप्पणी पर कहा कि आजम खां जैसे नेता सपा के साथ रहेंगे, तभी तो कांग्रेस सत्ता में आएगी। सपा सरकार की उपलब्धि यह है कि वह पांचवें नंबर पर है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज के इस बयान पर कि दिल्ली का रिजेक्टेड माल यूपी में, उन्होंने कहा कि सांसद साक्षी के बयान को कोई तवज्जो नहीं देता। फेरबदल तो जनता के हाथ में है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में टिकट देने संबंधी सवाल पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि निर्विवाद व लोकप्रिय लोगों को ही टिकट दी जाएगी। इसमें अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी होगी। दिल्ली के कामनवेल्थ घोटाले के सवाल पर कहा कि कैग की रिपोर्ट आ चुकी है। उसमें क्लीन चिट मिली है। राजनीति में प्रियंका गांधी की सक्रिय भागीदारी के सवाल पर बोलीं कि वह युवा हैं। अगर भागीदारी करतीं हैं तो स्टार प्रचारक साबित होंगी। इस दौरान पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयासों को अफवाह बताया। कहा कि चुनाव लड़ने का कोई संकेत हाईकमान से नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed