फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   In any case, shall be completed by March - Alok Ranjan

मार्च तक हर हाल में काम पूरा हो जाएगा- आलोक रंजन

Fri, 11 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
In any case, shall be completed by March - Alok Ranjan
officer at site - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार व यूपीएसआईडीसी के चेयरमैन आलोक रंजन ने गुरुवार को बैराज के कन्हवापुर स्थित ट्रांस गंगा सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि मार्च 2017 तक निर्माण कार्य पूरा करने का टारगेट दिया गया है। उन्होंने तय अवधि में काम पूरा होने की उम्मीद जताई है। बताया कि आवासीय भूखंड पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं, जल्द ही कामर्शियल प्लाट भी आवंटित कर दिए जाएंगे। बताया कि भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जिस आधार पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार शाम करीब चार बजे सीएम के मुख्य सलाहकार बैराज स्थित यूपीएसआईडीसी कार्यालय पहुंचे। प्रबंध निदेशक अमित घोष व उन्नाव डीएम सुरेंद्र सिंह के साथ उन्होंने साइट का स्थलीय निरीक्षण किया। वह ट्रांस गंगा सिटी परिक्षेत्र में आने वाले आसपास गांव में यूपीएसआईडीसी की जमीनों का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक हर हाल परियोजना को पूरा करने के निर्देश मातहतों को दिए गए हैं। बताया कि अब तक 15 सौ आवासीय भूखंड एलॉट किए जा चुके हैं। हफ्तेभर में कामर्शियल प्लाट भी एलॉट होने लगेेंगे। बोले, विकास कार्य में गति आई है। बताया कि यहां इंटर कालेज, आईटी, इंजीनियरिंग विभाग व अस्पताल भी खोले जाने हैं। जल्द ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बोले, लोगों की सुविधाओं के लिए कानपुर और उन्नाव को जोड़ने वाले गंगाबैराज के पास पुल निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed