Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal weapons were being made in the forest, two arrested

Unnao: वाहन चेंकिंग में अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार, जंगल में बंदूक, कारतूस और उपकरण बरामद

Fri, 28 Apr 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 28 Apr 2023 12:55 AM IST
सार

थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि विद्याशंकर उर्फ बउवा का पुराना आपराधिक इतिहास है। उस पर मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित बीस मुकदमें दर्ज हैं। वहीं धनीराम पर तीन मुकदमें हैं।

विज्ञापन
Illegal weapons were being made in the forest, two arrested
अवैध असलहा बरामद - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बाइक सवारों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित पकड़ा। पूछताछ की तो अवैध शस्त्र बनाने के कारखाने का खुलासा हो गया। निशानदेही पर घर और जंगल से छह बने-अधबने तमंचे, बंदूक, कारतूस और उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन

इनमें एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में बीस मुकदमें दर्ज है। अचलगंज थाना पुलिस बड़ौरा गांव के मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अचलगंज थानाक्षेत्र के बड़ौरा गांव निवासी विद्याशंकर उर्फ बउवा साथी धनीराम के साथ बाइक लेकर निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने रोकने को कहा तो भागने लगा, लेकिन सिपाहियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ा तो विद्याशंकर के पास से तमंचा और पांच कारतूस मिले। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गांव में खेत के पास स्थित जंगल में असलहे बनाते हैं। निशानदेही पर असलहे व उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि विद्याशंकर उर्फ बउवा का पुराना आपराधिक इतिहास है। उस पर मारपीट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित बीस मुकदमें दर्ज हैं। वहीं धनीराम पर तीन मुकदमें हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed