Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Illegal mining of soil caught in Chheriha village

छेरिहा गांव में पकड़ा मिट्टी का अवैध खनन

Tue, 08 Nov 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining of soil caught in Chheriha village
अचलगंज। क्षेत्र के छेरिहा गांव में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी को मौके पर पोकलैंड, जेसीबी व डंपर खड़े मिले। खनन करने वाले लोग भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

छेरिहा गांव के पास टेंट लगाकर खनन माफियाओं की ओर से दिन, रात मिट्टी खनन करने की शिकायत पर सोमवार को खनन अधिकारी व राजस्व टीम मौके पर पहुंची। यहां पर तीन डंपर, एक पोकलैंड व जेसीबी मिली। साथ ही बड़ भूभाग पर 10 से 15 फीट गहरी खुदाई के निशान भी मिले।
विज्ञापन

खनन अधिकारी संजय प्रताप मौके पर पहुंचे तो मिट्टी खोदने वाले मशीनें खड़ी करके इधर, उधर हो गए। उन्होंने मशीनें जब्त करने के लिए सीओ से पुलिस की मांग की। इसपर बदरका चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस के किसी बड़े अधिकारी के आदेश के बिना वे कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। खनन अधिकारी संजय प्रताप ने बताया कि अभी तक कोई परमिट नहीं जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने थाने में तहरीर देने पुलिस व मौके पर खड़े वाहन जब्त करने की बात कही है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम प्रकाश ने बताया कि ग्राम सभा छेरिहा की गाटा संख्या 115 व 116 में हरी लाल आदि के खेतों में अवैध मिट्टी खनन होते पाया गया है। अनुमति पत्र मांगने पर खनन कर्ता कोई कागज नहीं दिखा सके हैं। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed