{"_id":"632f552f4b65b37cfd0b2111","slug":"husband-missing-for-three-days-wife-consumed-poison-unnao-news-knp719937144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पति तीन दिन से लापता, पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पति तीन दिन से लापता, पत्नी ने खाया जहर, हालत गंभीर
Sun, 25 Sep 2022 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
बेहोशी हालत में सुनीता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में तीन दिन से पति के लापता होने से आहत पत्नी ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को महिला ने गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की थी। पुलिस के अनुसार दो दिन पूर्व लापता युवक का मारपीट में चालान किया गया है।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव जाजामऊ गैर एहतमाली के मजरा बदालपुरवा निवासी हरिशंकर खेती करने के साथ ही गांव के बाहर इलेक्ट्रानिक्स की छोटी दुकान करता है। वह गुरुवार शाम को अचानक लापता हो गया। कहीं पता न चलने पर पत्नी सुनीता (35) ने शुक्रवार शाम गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की।
मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। शनिवार सुबह उसने फिर जहर खा लिया। इससे हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुनीता की चार साल पहले शादी हुई है। दो साल का बेटा प्रदीप है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हरिशंकर का गांव के रामनारायण पाल से जमीन का विवाद चल रहा है। चार अगस्त को मारपीट हुई थी। पांच अगस्त को दोनों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो 22 सितंबर को एक पक्ष से रामनरायाण पाल और दूसरे पक्ष से हरिशंकर और उसके भाई प्रेमचंद्र का शांतिभंग में चालान किया गया था। फतेहपुर चौरासी थाना के अपराध निरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया कि हरिशंकर की गुमशुदगी की लिखित या मौखिक सूचना नहीं मिली है। प्रकरण को दिखवा रहे हैं।