{"_id":"5f6f94a68ebc3e9c064f7de9","slug":"hungama-unnao-news-knp5850075185","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से हुई नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से हुई नोंकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। नगर पंचायत ने जिला समन्वयक व टीम के साथ मिलकर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से टीम की तीखी नोंकझोंक हुई। 13 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 60 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया गया।
नगर पंचायत ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने जिला समन्वयक प्रवीण कुमार सिंह ने टीम के साथ बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी दुकानदार दुकानों में रखी पॉलिथीन छुपाने लगे। कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को रोकने का प्रयास किया। कहा कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग गलत है, लेकिन शासन प्रशासन को पहले पॉलिथीन बनाने वाले कारखानों को बंद करना चाहिए। कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों के व्यवसाय बंदी की कगार पर हैं। ऐसे में जुर्माना की कार्रवाई, व्यापारी वर्ग के लिए शोषण से कम नहीं है। जांच टीम को अभियान के दौरान 13 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। चालान करते हुए दुकानदारों से 60 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया गया।