Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Households of 13 houses including cash burnt in fire, crops also destroyed

Unnao News: आग से नकदी सहित 13 घरों की गृहस्थी जली, फसलें भी तबाह

Thu, 18 Apr 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Households of 13 houses including cash burnt in fire, crops also destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में लगी आग ने लोगों का काफी नुकसान कर दिया। अग्निकांड में सफीपुर व अचलगंज में 13 घरों की गृहस्थी के साथ मवेशी भी जल गए। वहीं बिछिया में आग की चपेट में आकर फसल जलकर राख हो गई। लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर आग से क्षति का आंकलन किया।

घटना-1
आग से छह घरों की गृहस्थी जली, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मंगलवार देर शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग ने इंद्रपाल, उनके बेटे विनीत और जितेंद्र के घरों को चपेट में ले लिया। तेज हवा के झोंके में आग बढ़ गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही निजी संसाधन से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पड़ोसी आकाश, विकास और राजरानी के घरों को भी चपेट में ले लिया। आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा मियागंज के मोहल्ला भूपतिखेड़ा निवासी महादेव के घर में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज हवाओं से आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया और दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। छप्पर के नीचे खड़ी साइकिल और गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। आग से पड़ोसी मन्नू के घर की छत पर रखी लकड़ियां और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन


घटना-2
हाईटेंशन लाइन आपस में टकराई, चिंगारी से 12 बीघा फसल जली
सोनिक। सदर तहसील के चांदपुर गांव में खेतों के बीच से हाईटेंशन लाइन निकली है। बुधवार दोपहर तेज हवा चलने से 33 केवी लाइन के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से नीचे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से किसानों में सुशील, अशोक, विकास की एक-एक बीघा फसल जल गई। वहीं रामकेवल की पांच बीघा, मोती की 10 बिसुआ, रामबिलास की करीब छह मीटर गेहूं की फसल जल गई। किसान सुनील की 12 बिसुआ, रमेश की नौ बिसुआ, विजयशंकर, राजाराम की 10 बिसुआ, रामकुमार की सवा बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
घटना-3
आग से चार घरों की गृहस्थी के साथ जली 47 हजार की नगदी
अचलगंज। थानाक्षेत्र के सुपासी गांव निवासी संतोष के छप्पर के ऊपर से बिजली का केबल निकला है। बुधवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोसी देवी प्रसाद, सुरेंद्र और आशीष के घरों तक फैल गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची। तब तक आग से सभी के घरों की गृहस्थी, अनाज और अन्य सामान जल गया। संतोष ने बताया कि आग से बक्से में रखी 25 हजार की नकदी के साथ जेवर, छह क्विंटल गेहूं और चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं देवी प्रसाद यहां आग से 22 हजार नकद, चार मोबाइल, गेंहू कपड़े समेत सहित अन्य सामान जल गया। आग से सुरेंद्र और आशीष के घर की भी गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed