{"_id":"58b716434f1c1b965e832712","slug":"household-and-three-goats-died-from-the-fire-lit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जली गृहस्थी व तीन बकरियां मरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जली गृहस्थी व तीन बकरियां मरी
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद जला पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव में दलित बस्ती में आग लगने से दो घरों की गृहस्थी जल गई। इसके साथ ही तीन बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर तहसील में रिपोर्ट भेजी है।
परियर गांव की दलित बस्ती में दोपहर एक बजे महेश पुत्र शंकर के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बगल में रहने वाले अरूण, सर्वेश, तोता, पप्पू सिंह, गोगा, नरेंद्र के घर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, मगर तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इसमें महेश की तीन बकरी,1600 रुपये, गुड्डी के 4 हजार रुपये, झुमकी, तोड़िया, मंगलसूत्र सहित गेहूं, धान, कपड़ा आदि जल गया। लेखपाल वेद प्रकाश ने नुकसान का आंकलन कर तहसील में रिपोर्ट दी है।