फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   house and water tax wiil be taken online

शहरियों के मोबाइल पर पहुंचेगा जल, गृहकर का बिल

Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
house and water tax wiil be taken online
उन्नाव। गृह और जलकर जमा करने के लिए लोगों को नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। रसीद का प्रारूप तय होते ही डिजिटल व्यवस्था का लिंक मिल जाएगा। इसके बाद लोग घर बैठे मोबाइल से कर जमा कर सकेंगे। 31 मार्च तक ये व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका के 32 वार्डों में 48 हजार लोग गृहकर और 10 हजार लोग जलकर देते हैं। अभी कर जमा करने की व्यवस्था मैनुअल है। कर जमा न करने वाले गृहस्वामियों को नोटिस भेजनी पड़ती है। ऐसे में पालिका कर व्यवस्था को ऑनलाइन करने जा रही है। कोरोना के कारण इसमें ब्रेक लगा था लेकिन अब फिर प्रक्रिया तेज हो गई है। ऑनलाइन व्यवस्था के लिए शासन के निर्देश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अधिकृत किया गया है। पालिका सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर चुकी है। अब केवल रसीद का प्रारूप तैयार कर भेजना है। इसके बाद लोगों को मोबाइल पर गृहकर और जलकर का संदेश मिलने लगेगा। लोग ऑनलाइन पेमेेंट कर सकेंगे।
विज्ञापन

90 फीसदी गृहस्वामियों के मोबाइल नंबर फीड
कर व्यवस्था को डिजिटल करने के लिए 90 फीसदी लोगों के मोबाइल नंबर फीड कर लिए गए हैं। जो बचे हैं, उन्हें फीड कराया जा रहा है। असल में ऑनलाइन पेमेंट के लिए एसबीआई एक लिंक तैयार करेगा जिसे क्लिक करने पर पेमेंट होगा। वहीं पालिका के पोर्टल पर सभी करदाताओं की डिटेल फीड हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2500 लोगों की आपत्तियां मिलीं
गृहकर की आपत्तियों के निस्तारण के लिए सात सदस्यीय टीम लगाई गई है। करीब 2500 लोगों की गृहकर से संबंधी आपत्ति मिली हैं। इस पर दस्तावेज खंगालकर फिर से सवे हो रहा है। वहीं जिन घरों का गृहकर निर्धारित नहीं है उसे भी बनाया जा रहा है।

गृहकर और जलकर को ऑनलाइन करना बहुत जरूरी है। शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की जा रही है। जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी रसीद का प्रारूप भेजा जाना है। उसके बाद व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। इससे शहर के लोगों के साथ पालिका को भी फायदा होगा। मैनुअल व्यवस्था बंद की जाएगी। - सत्य प्रिय सिंंह, प्रभारी ईओ/एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed