फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hospital,MP,nirikshan

पीएचसी में समय से पहले बंद मिला ताला, दूसरी में डॉक्टर नहीं

Sat, 14 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
hospital,MP,nirikshan
बांगरमऊ के रहमान चैरिटेबल अस्पताल का निरीक्षण का बाहर निकलते एसीएमओ व तहसीलदार। संवाद - फोटो : UNNAO
पाटन। ब्लाक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए शुक्रवार को सांसद और विधायक ने दो स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। ऊंचगांव पीएचसी में ताला बंद मिला, जबकि भगवंतनगर पीएचसी में डॉक्टर समय से पहले गायब मिले। जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ को स्थितियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज व विधायक आशुतोष शुक्ला दोपहर 12:30 बजे ऊंचगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में ताला लटक रहा था। ेिनरीक्षण की सूचना पर पहुंचे डॉ. राज किशोर से उन्होंने देरी से आने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में नाइड ड्यूटी के कारण देरी हुई है। इस पर सांसद ने कई सवाल किए लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि दस साल से डॉ. कीर्ति गुप्ता तैनाती है, लेकिन वे कभी देखे नहीं गए।
विज्ञापन

उसके बाद वह भगवंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल खुला था। लेकिन डॉक्टर कोई भी नहीं था। फार्मासिस्ट संजय ने बताया कि डॉ. राजकिशोर यहां भी मरीज देखते हैं। सुमेरपुर पीएचसी में नाइट ड्यूटी होने से वह नहीं आ पाए। डॉ ज्योति सिंह ओपीडी करने के बाद विभागीय कार्य होने से कुछ देर पहले ही जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज सांसद ने सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश को फोन कर मोबाइल पर दोनों अस्पतालों की दशा बताई। व्यवस्था में सुधार के निर्देश के साथ समय से डॉक्टरों की ओपीडी संचालित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed