फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hospital license will be candcelled

15 दिन में जवाब न दिया तो निरस्त होगा लाइसेंस

Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
hospital license will be candcelled
उन्नाव। लाइसेंस निलंबित होने के कारण डेढ़ माह से बंद सिटी चैरिटेबल ब्लड बैंक का नाम खून की तस्करी में सामने आने के बाद प्रशासन सख्ती दिखा रहा है। ब्लड बैंक प्रबंधन को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा है। ऐसा न होने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ ने पिछले हफ्ते खून की तस्करी में सात लोगों को पकड़ा था। पूछताछ में तस्करों ने शहर के सिटी चैरिटेबल ब्लड बैंक में खून देने की बात कही थी। अधिकारियों ने जब ब्लड बैंक के खिलाफ जांच शुरू की तो पता चला कि मई 2022 को दिल्ली से आई टीम को जांच के दौरान यहां स्थायी एमओआईसी (मेडिकल आफीसर इंचार्ज) और स्टाफ की तैनाती नहीं मिली थी।
विज्ञापन

जिस फार्मासिस्ट के लाइसेंस पर इस ब्लड बैंक का संचालन किया जा रहा था, उस पर दो और ब्लड बैंक संचालित थे। इस पर 17 मई 2022 को ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। एक माह में खामियां दूर कर जरूरी कागजात देने के निर्देश दिए गए थे लेकिन ब्लड बैंक प्रबंधन ने कोई रिपोर्ट अधिकारियों को नहीं दी। औषधि निरीक्षक अजय संतोषी ने बताया कि 15 दिन में खामियां दूर करने की रिपोर्ट नहीं दी तो लाइसेंस निरस्त कर ब्लड बैंक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द खुलेगा एक और ब्लड बैंक
वर्तमान में शहर में जिला अस्पताल, मुस्कान, और सरस्वती मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक संचालित है। जल्द ही शहर में एक और ब्लड बैंक खुलने वाला है। औषधि निरीक्षक के मुताबिक आशा हास्पिटल के डॉ. बीके सिंह ने ब्लड बैंक खोलने के लिए अनुमति मांगी है। जांच व निरीक्षण हो चुका है। लाइसेंस जारी करने प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed