फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Honest and hardworking candidate preference given to

ईमानदार व मेहनती प्रत्याशी को दी तरजीह

Mon, 19 Oct 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 19 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Honest and hardworking candidate preference given to

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भी मताधिकार मिलने की खुशी युवाओं के सिर चढ़कर बोली। युवा मतदाता पहली वार वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। इसी कारण भारी संख्या में युवाओं ने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान किया।

विज्ञापन


 
चुनाव मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर भीड़ के कारण युवा मतदाताओं को भले ही लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ा हो, लेकिन वे बिना मतदान किए नहीं लौटे। सफीपुर के भदनी बूथ पर वोट डालने पहुंची छवि, नेहा और आकांक्षा के चेहरों पर पहली बार वोट डालने की चमक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन



इन युवाओं का कहना थावोट डालने में उन्होंने ईमानदार व मेहनती प्रत्याशी को तरजीह दी है। इन युवतियों ने बताया पहले जब लोगों को वोट डालने के बाद उंगली की स्याही दिखाते देखती थी तो मन में आता था उन्हें कब अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। आज पहली बार वोट डालकर वह काफी  खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
फतेहपुर चौरासी में  नीतू और ज्योति ने बताया उन्हें भी पहली बार वोट डालने का मौका मिला है। कहा योग्य प्रत्याशी चुनने के लिए उन्होंने अपना वोट डालना जरूरी समझा। युवतियों का कहना था जो मतदाता अपना वोट नहीं डालते इसका मतलब वह योग्य प्रत्याशी को जानबूझ कर हराना चाहते हैं।



युवा मतदाताओं ने कहा अगर योग्य जनप्रतिनिधि चुनना है तो सभी को मतदान के प्रति जागरूक होना होगा। सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रेखा, माधुरी, नीलोफर, असलम और विवेक आदि ने भी पहली बार वोटिंग की। इस दौरान इन युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed