{"_id":"61be2a2fa56f7f5e6862893a","slug":"histrisitar-unnao-news-knp6703437181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटरों को करें पाबंद, आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटरों को करें पाबंद, आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पुरवा में आयोजित समाधान दिवस में शामिल होने के बाद आईजी लक्ष्मी सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद किया जाए।
आईजी ने बताया कि चुनाव में पुलिस के अलावा हर बार की तरह पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। जिसे ठहराने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। जिले में हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन लगभग पूरा कर लिया गया है। सभी को पाबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जिले से अन्य जिलों की सीमाएं जुड़ी हैं। सीमाओं पर बैरियर लगाकर हर वाहन व व्यक्ति को जांच के बाद ही आने-जाने दिया जाएगा। बताया कि चुनाव को लेकर बूथ व सेक्टरों का
सत्यापन कर लिया गया है। कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया गया है। बैठक से पहले आईजी ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण इकाई कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशिशेखर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूूद रहे।