फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   highway repairing start

उन्नाव: शुरू हो गई हाईवे की मरम्मत

Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
highway repairing start
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बनाए गए अवैध कट और खराब सड़क के कारण हो रहे हादसों पर प्रशासन गंभीर है। रखरखाव का काम देखने वाली एजेंसी पीएनसी ने रविवार से डिवाइडर पर बैरियर लगाकर शॉर्ट कट बंद करने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा एनएचएआई मार्ग की मरम्मत करा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर 17 अवैध कट और 13 दुर्घटना बहुल स्थान हैं। इनके कारण हो रहे हादसों पर अमर उजाला ने आठ जुलाई को खबर प्रकाशित की थी। इस पर डीएम रवींद्र कुमार ने रखरखाव और मरम्मत का काम देख रही एजेंसी पीएनसी और एनएचएआई के अधिकारियों से बात की थी। उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद हरकत में आई पीएनसी ने हाईवे पर शार्टकट के लिए तोड़े गए डिवाइडरों को ठीक करना शुरू कर दिया है। मुर्तजानगर गांव के पास आए दिन हादसों की वजह बन रहे अवैध कट को सबसे पहले बंद कराया गया है।
विज्ञापन

इसी अवैध कट से निकलते वक्त 28 जून को अचलगंज के लक्ष्मण खेड़ा निवासी बाइक सवार लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई थी और भतीजा रमेश लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया था। यहां अक्सर हादसे हो रहे थे। इसके अलावा पेट्रोल पंपों व होटल-ढाबों के आसपास डिवाइडर तोड़कर बनाए गए शार्टकट भी बंद किए जा रहे हैं। दुर्घटना बहुल स्थानों पर संकेतक, रिफ्लेक्टर लगाकर एलईडी लाइटों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध कट बंद कर मरम्मत की जा रही है। होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप व अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को हिदायत दी गई है कि कोई डिवाइडर तोड़ता दिखे तो तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed