फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   highway accident

हाईवे के कट जिंदगी की काट रहे डोर

Mon, 04 Jul 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 04 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
highway accident
हाईवे के कट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस को शक है कि शनिवार सुबह अचलगंज थानाक्षेत्र में सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए कानपुर के बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी और बहू की मौत की घटना में डंपर के अचानक ब्रेक लगाने के पीछे यहीं डिवाइडर कट ही वजह बना। घटना की जांच करने पहुंचे बीघापुर सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आसपास के लोग सिर्फ इतना ही बता पाए किसी साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में डंपर चालक ने ब्रेक लगाई। लोग यह नहीं देख पाए कि साइकिल सवार डिवाइडर कट से निकल रहा था या सड़क से जा रहा था। उन्होंने यह जरूर माना कि हाईवे पर होटल, ढाबा, पेट्रोलपंप और गांव के लोगों द्वारा शार्टकट के लिए तोड़े गए डिवाइडर लगभग हर दिन किसी न किसी सड़क हादसे की वजह बनते हैं।

विज्ञापन

इनसेट
महीनों बाद भी एनएचएआई नहीं सुधार पाया व्यवस्था
अप्रैल माह में हाईवे पर जाम की समस्या सीएम कार्यलय तक पहुुंचने के बाद आईजी जोन ए सतीश गणेश ने नवाबगंज पक्षी विहार में पुलिस, प्रशासनिक और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क हादसों और जाम का कारण बने डिवाइडरों की मरम्मत कराने और दोबारा तोड़ने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन तीन महीने बाद भी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

इनसेट
पीडी बोले मरम्मत कराई, लोगों फिर तोडे़
एनएसएआई के परियोजना निदेशक पी शिवशंकर ने माना कि लखनऊ से कानपुर के बीच में हाईवे पर बेतहाशा कट हैं। उनका दावा है कि लोगों द्वारा अपनी सुविधा के लिए तोड़े गए डिवाइडरों की मरम्मत तो कराई गई लेकिन बनाने के कुछ दिन बाद ही लोगों ने फिर तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होगें इसे रोक पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर डिवाइडरों की मरम्मत कराई गई है उन्हें देखवाया जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।ो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed