फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   High speed took away the lives of three people of the same family

Unnao News: तेज रफ्तार ने छीन ली एक ही परिवार के तीनों की जिंदगी

Wed, 14 May 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 14 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
High speed took away the lives of three people of the same family
क्रासर
विज्ञापन

भारी वाहन चालकों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगा पा रहे जिम्मेदार
टोल टैक्स बचाने के लिए हाईवे के बजाए अजगैन-मोहान मार्ग से निकलते हैं भारी वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। टोल टैक्स बचाने के लिए भारी वाहन अजगैन-मोहान मार्ग पर दिन भर रफ्तार भरते रहते हैं। इनकी चपेट में आकर अक्सर हादसे होते हैं। मंगलवार को भी बाइक सवार देवर, भारी और भतीजी की मौत तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से हुई।
हाईवे पर नवाबगंज टोल प्लाजा से निकलने पर पड़ने वाला टोल टैक्स बचाने के लिए रोजाना औसतन पांच हजार गिट्टी, मौरंग, बालू लदे व अन्य भारी वाहन अजगैन-मोहान मार्ग से निकलते हैं। इसी रास्ते से लखनऊ की दुबग्गा मौरंग मंडी जाते हैं। यह मार्ग कानपुर-लखनऊ हाईवे, लखनऊ-कन्नौज मार्ग और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को भी जोड़ता है। बिठूर, कन्नौज, हरदोई, शाहजहापुर, मलिहाबाद, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी सहित अन्य जिलों के लिए आवागमन करने वाले वाहन इसी मार्ग से निकलते हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल के दिनों में अजगैन-मोहान पर हुए हादसों पर एक नजर
7 मई 2025- मोहनलाल गंज निवासी रामसेवक की हसनगंज में डंपर की टक्कर से मौत।
01 मई 2025- नई सराय गांव में अज्ञात डंपर की टक्कर से मुस्तफाबाद गांव निवासी शुभम गौतम की मौत।
24 मार्च 2025- चमरौली निवासी अभिषेक त्रिवेदी की छोटखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौत।
14 मार्च 2025- नई सराय गांव निवासी सरवन 50 वर्ष की सड़क हादसे में मौत।
11 दिसंबर 2024- लखनऊ चिनहट निवासी कमरू निशा की खपरा मुस्लिम गांव के सामने डंपर की टक्कर से मौत।
08दिसंबर 2024- नई सराय गांव निवासी संजू गुप्ता 45 वर्ष की रानी खेड़ा गांव के अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत।
---------------------------

दादी की डांट ने बचाई बड़ी पौत्री की जान
हसनगंज। रंगीता जिस समय देवर गौरव के साथ बाइक से छोटी बेटी आकृति को डॉक्टर को दिखाने जा रही थी, तभी बड़ी बेटी अनन्या (4) भी साथ जाने की जिद करने लगी। वह चाचा के साथ बाइक पर बैठ भी गई थी। लेकिन इसी दौरान दादी राजेश्वरी ने स्कूल जाने की बात कहते हुए डांट दिया। इस पर वह अनमने मन से स्कूल जाने को तैयार हो गई।
उसे उदास देख चाचा गौरव ने उसे बाइक पर बैठाया और गांव के प्राथमिक विद्यालय छोड़ने गया। इसके बाद भाभी और भतीजी को बाइक से अस्पताल के लिए निकला था। हादसे के बाद गौरव की पत्नी, बेटी बेहाल हैं। छोटे भाई की मौत से बेहाल अंकित ने बड़ी बेटी अनन्या को सीने से चिपका लिया। वह बिलखते हुए बोला, अगर दादी की बात न मानती तो शायद वह भी हादसे की शिकार हो गई होती। वह किसका चेहरा देखकर जिंदगी बिताता। वहीं, छोटे बेटे, बड़ी बहू और पौत्री का शव देकर राजेश्वरी और बंशीलाल भी बेहाल रहे।
-------------------------
तीन मौतों से पड़ोसी के शादी वाले घर में सन्नाटा
हादसे का शिकार हुए देवर, भाभी और बच्ची जिस मोहल्ले में रहते हैं वहां घर के बगल में रहने वाले मनोज की बेटी की मंगलवार को बरात आनी है। घर में खुशियां का माहौल था, तैयारियां चल रही थीं, मृतक का परिवार भी उसमें सहयोग कर रहा था, लेकिन अचानक एक साथ तीन मौतों से खुशियां गम में बदल गईं। पड़ोसी के घर में तीन मौतों से डीजे वाले को मना कर दिया गया। बरातियों से भी बैंड बाजा नही लाने को कह दिया गया। शादी के रस्में सादगी से संपन्न कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed