{"_id":"603e692d8ebc3ecbb54f6a0e","slug":"hey-listen-please-verify-the-tenants-unnao-news-knp6151626136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनो..सुनोे, किरायेदारों का सत्यापन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनो..सुनोे, किरायेदारों का सत्यापन कराएं
विज्ञापन
किराएदारों का सत्यापन कराने के लिए माइक से अनाउंस कर मकान मालिकों को जानकारी देते दही चौकी प्रभा?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सुनो...सुनो...सभी ध्यान दें...आगाह किया जाता है कि किसी भी किरायेदार या नौकर को रखने से पहले उसका सत्यापन कराएं। दूसरे देश, प्रांत या जिलों के लोगाें को किराये पर कमरा देने से पहले उसकी आईडी जरूर चेक करें। देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोग कभी भी आपके घर में किरायेदार बनकर शरण ले सकते हैं।
शहर के कासिम नगर में एक किराये के घर में रह रहे म्यामांर के रोहिंग्या शाहिद को लखनऊ की एटीएस ने गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया था। एटीएस ने उसके मानव तस्करी में लिप्त होने का भी दावा किया है। एटीएस की कार्रवाई के बाद मंगलवार को सीओ सिटी गौरव कुमार के निर्देश पर दही, औद्योगिक क्षेत्र व किला चौकी पुलिस ने लोगों को जागरूक किया।
चेतावनी भी दी। बताया गया कि कोई भी किराये पर कमरा लेने आए तो उसकी पहचान के लिए आईडी लें और पुलिस से सत्यापन कराने के बाद ही उसे घर किराये पर दें। बिना सत्यापन के कोई किरायेदार को घर में रखता है तो मकान मालिक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले रोहिंग्या शाहिद की गिरफ्तारी के बाद जागी पुलिस ने किरायेदारों के सत्यापन के लिए क्षेत्र में घूम-घूमकर एनाउंसमेट किया।
विज्ञापन
इन मोहल्लों में पहुंची पुलिस
दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण अपनी टीम के साथ झंझरी, टीकर, गढ़ी, राजेपुर, आवास विकास पहुंचे और किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया। औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी अमित सिंह ने शिवनगर नई बस्ती, पीतांबर नगर, इब्राहिमाबाग व किला चौकी पुलिस ने कासिम नगर, तालिब सरांय, बुधवारी, कंजी समेत अन्य मोहल्लो में जाकर मकान मालिकों तक अपना संदेश पहुंचाया।
--
ये है सत्यापन की प्रकिया
गूगल प्ले स्टोर पर जाकर यूपीकॉप एप डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद किरायेदार सत्यापन का ऑप्सन मिलेगा। इस पर संबंधित सूचनाओं को भरकर जमा करने के ऑप्सन पर क्लिक करें। आपका आवेदन संबंधित थाने पहुंच जाएगा। इसके बाद पुलिस सत्यापन कर अपनी आख्या यूपीकॉप एप पर अपलोड कर देगी। पुलिस की प्रकिया पूरी होने के बाद मोबाइल पर ही आवेदक को मैसेज के जरिये सत्यापन होने की जानकारी मिल जाएगी।