फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

Unnao News: बुखार से पीड़ित दो चचेरे भाईयों की मौत

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
health
पुरवा (उन्नाव)। ग्राम पंचायत के मोहल्ला दलीगढ़ी में बुखार पीड़ित दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बुखार आने के बाद दोनों के शरीर पर दाने भी निकल आए थे। मृतक के भाई-बहन सहित छह बच्चे बीमार हैं। सूचना पर टीम के साथ गांव पहुंचे एसीएमओ ने बीमार बच्चों की जांच कराई और दवाएं दीं। चेचक की आशंका पर बच्चों के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। एसीएमओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह सीजनल फीवर (मौसमी बुखार) है। जांच के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

दलगढ़ी मोहल्ले में करीब 700 परिवार रहते हैं। मोहल्ला निवासी इश्तियाक के बेटे एहतिशाम (10), शमरीन (7), आशिफ (5) को चार दिसंबर को एक साथ बुखार आया था। दूसरे दिन सभी के शरीर पर दाने निकल आए थे। बीमार बच्चों को सीएचसी ले जाया गया। सुधार न होने पर निजी अस्पताल में परिजन इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच इश्तियाक के भाई रियाज के पुत्र कामिल (5), पड़ोसी दिलशाद का पुत्र उजैफ (4) और आसरा (7) के साथ तौफीक की पुत्री जुनेराबानो (7), रजा मासूम (5) को भी बुखार आने के बाद दाने निकल आए। इन्हें भी परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराना शुरू किया। इसमें रजा मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान 13 दिसंबर को एहतिशाम और चचेरे भाई कामिल की मौत हो गई। बुखार से एक साथ दो मौतों से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह, सीएचसी के डॉ. अनुराग सिंह, बीसीपीएम इसहाक अली मृतकों के घर पहुंचे और बीमार बच्चों का हालचाल लिया।

बच्चों को विटामिन-ए की खुराक के साथ दवाएं दीं। जुनेराबानो का सैंपल जांच के लिए भेजा। उधर, एसीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार को फोन मिलाया। वह न तो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और न ही मौके पर गए। इसकी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को देने की बात कही। एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि बच्चों को बुखार आ रहा था। उन्हें चेचक है कि नहीं, इसके लिए सैपल लेकर जांच के लिए भेजा है। एहतियातन मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम लगातार कैंप करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed