फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

Unnao News: छह बच्चों को बुखार व दाने, चेचक की आशंका

Tue, 13 Dec 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
health
पुरवा के मोहल्ला वजीरगंज में बच्चों को दवा पिलाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा। मोहल्ला वजीरगंज में एक ही परिवार के छह बच्चों को बुखार के साथ शरीर में दाने निकले हैं। इन्हें चेचक होने की आशंका है। एसीएमओ टीम के साथ पहुंचे और जांच की। सभी के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बीमारों को दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

निजामुद्दीन की बेटी अर्शिया (5), अरबिया (3), निजामुद्दीन के भाई इकलामुद्दीन का बेटा कौनेन (8), बेटी आलीशा (7), सादिया (5) और डेढ़ साल के बेटे उम्मेद को शनिवार को बुखार आया था। रविवार को सभी के शरीर में दाने निकलने पर परिजनों को चेचक की आशंका हुई। सोमवार को सभी को लेकर पुरवा सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चों को दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

छह बच्चों को बुखार और शरीर में दाने निकलने की जानकारी सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को दी। मंगलवार को एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह, सीएचसी से डॉ. तपन गुप्ता घर पहुंचे और जांच की। ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे और बच्चों को विटामिन-ए का घोल और दवाएं दीं। एसीएमओ ने बताया कि बुखार के साथ दाने निकले हैं। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। खून के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed