फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

रोज होगी 3200 लोगों की कोरोना जांच

Wed, 05 Jan 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
health
मगरवारा स्थित एक फैक्टरी में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना जांच के लिए अब रोजाना 3200 सैंपल लिए जाएंगे। ताकि जांच से अधिक से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान हो और उनका समय पर इलाज हो सके। बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रोजाना एक या दो कोरोना मरीज मिल रहे हैं। बढ़ती संख्या को देखते हुए अब आरटीपीसीआर जांच के लिए 2200 व एंटीजन की जांच के 1000 सैंपल लिए जाएंगे। शामिल हैं। सीएमओ ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग कर रहीं टीमों को सक्रिय कर दिया है। सीएचसी प्रभारियों से कहा है कि वह भी अपने क्षेत्र में बाहर से आने वालों पर नजर रखें। दूसरे जिले व राज्य से आने वालों की तत्काल सैंपलिंग कराएं। इसका भी ध्यान रखें कि वह क्वारंटीन है कि नहीं। बाहर से आने वालाें में कोई भी पॉजिटिव आता है तो उसे होम आइसोलेशन न देकर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि निगरानी समितियां अपना काम कर रही हैं। कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए शासन से ब्लॉक स्तर पर रोजाना सौ सैंपल लिए जाने के आदेश हैं। उससे ऊपर भी सैंपल लिए जा सकते हैं लेकिन कम नहीं हो सकते। उसके बाद भी ब्लॉक बिछिया, फतेहपुर चौरासी, मियागंज व सुमेरपुर ब्लॉक में कोविड जांच के लिए निर्धारित मानक से कम सैंपल लिए जा रहे हैं। सुधार होता न देख सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए हैं। सीएमओ ने कहा कि इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार सैंपल बढ़ाने के आदेश हैं। उसके बाद भी इन स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed