{"_id":"61a7b8e5ae21ba230f6a9ec7","slug":"health-unnao-news-knp6671529196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित निकली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित निकली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल महिला कोरोना संक्रमित निकली है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दो हो गई है। एक मरीज ठीक हो चुका है।
हिलौली ब्लाक के गांव मिरकापुर मजरे चिलौली निवासी विशुनदेई (42) मंगलवार को पति रामशंकर के साथ बाइक से लखनऊ गई थी। पीजीआई के पास वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। परिजनों ने मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां हुई कोरोना जांच में विशुनदेई में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने पर पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। महिला के परिजनों सहित आसपास के 42 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
कोरोना के नये वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोविड सैंपलिंग का दयरा बढ़ा दिया है। अब एक संक्रमित के मिलने पर 25 के बजाय 42 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पहले से अधिक खतरनाक है। हालांकि अभी देश में इसका प्रभाव नहीं है लेकिन सभी को कोविड से बचाव का टीका जरूर लगवा लेना चाहिए। कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैलता और ज्यादा लोगों को प्रभावित करता है।