फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

आदर्श नर्सिंग होम का लाइसेंस निलंबित

Wed, 10 Nov 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी में संचालित आदर्श नर्सिंग होम में सीडीओ के निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के बाद सीएमओ ने लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ दिव्यांशु पटेल को मंगलवार को सिकंदरपुर सरोसी में निरीक्षण के दौरान आदर्श नर्सिंग होम में अनियमितताएं मिली थीं। अस्पताल संचालक से डिग्री और नर्सिंगहोम के दस्तावेज मांगे थे। संचालक डिग्री नहीं दिखा पाया था। पंजीकरण के दस्तावेज भी सही नहीं मिले थे। इस पर नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया था। सीडीओ की रिपोर्ट देर शाम सीएमओ कार्यालय पहुंचने के बाद सीएमओ ने लाइसेंस निलंबित कर दिया है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि निजी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर उसे सील कर दिया गया है।

शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहे निजी अस्पतालों में जमकर खेल हो रहा है। नर्सिंगहोम में कुछ न होने से बाद भी सीएमओ कार्यालय से लाइसेंस जारी किया जा रहा है। अधिकारी के निरीक्षण में कमियां मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी तत्काल तो कार्रवाई कर देते हैं लेकिन बाद में सांठगांठ कर फिर से संचालन होने लगता है। आदर्श नर्सिग होम में कमियां मिलना कोई पहला मामला नहीं है। हकीकत में जांच कराई जाए तो तीस फीसदी ऐसे अस्पताल हैं जिनके पास पार्याप्त संसाधनों के साथ डॉक्टरों की सूची नहीं है। ऐसे नर्सिंगहोम संचालक मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed