{"_id":"6144e3838ebc3e70cf37de75","slug":"health-unnao-news-knp652814663","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का पहला ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का पहला ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते स्नातक एमएलसी अरूण पाठक व डीएम रवींद्र कुमा?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिले में पहले ऑक्सीजन प्लांट का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर परिसर में स्थापित किए गए एक हजार लीटर प्रति मिनट क्षमता के प्लांट का स्नातक एमएलसी ने शुभारंभ किया। ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण पीएम केयर्स फंड से कराया गया है। अस्पताल के 120 बेड के लिए पाइप लाइन के लिए एमएलसी ने निधि से 35 लाख रुपये दिए हैं।
एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि शासन नागरिकों को गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का सफलतापूर्वक प्रयास कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए प्लांट लगाए गए हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना जैसी विभिन्न योजनाओं को लागू कर जन-जन तक लाभ पहुंचाने में देश में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
डीएम रवींद्र कुमार ने डॉक्टरों और स्टॉफ का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहकारी ग्राम विकास बैंक के सदर तहसील अध्यक्ष संजीव त्रिवेद, जिलाउपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, सीएमएस डॉ. पवन कुमार, डॉ. अंजू दुबे, डॉ. आनंद स्वरूप व डॉ. आलोक पांडेय मौजूद रहे।