{"_id":"613b505d8ebc3ea7563736d2","slug":"health-unnao-news-knp6512520174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्ची की मौत, चार को डेंगू और चिकनगुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्ची की मौत, चार को डेंगू और चिकनगुनिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुखार पीड़ित बच्ची की मौत हो गई। बुखार के पांच मरीज भर्ती किए गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। चार मरीजों में डेंगू और चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। 10 दिन पहले इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित 60 मरीजों के लिए सैंपल लिए गए। इनमें दो सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक बुखार से दो बच्चियों की मौत हो चुकी है। छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को इमरजेंसी में बुखार व निमोनिया से पीड़ित सफीपुर के नियामतपुर निवासी रामकिशोर की बेटी शिवानी (3) को भर्ती किया गया। दोपहर तक डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। बंदूहार निवासी महेंद्र कुमार (48), शराबमील की माया (50), अकरमपुर निवासी नन्हें मिश्रा के पुत्र अनंतू (1), सिविल लाइन निवासी मनीष के पुत्र आदित्य (4) व जगन्नाथगंज निवासी प्रार्थना निगम (45) को तेज बुखार आने पर परिजन जिला अस्पताल दिखाने लाए थे। सभी को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। ओपीडी में भी 100 से अधिक बुखार के मरीज दिखाने पहुंचे। इसमें सैय्यद अब्बासपुर निवासी गोमती (35) पत्नी मोहन व बीघापुर के गांव पंसारी निवासी मुंशी सिंह (55) में डेंगू के लक्षण दिखने के पर पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ भेजा गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बांगरमऊ से रेफर होकर आए रामबहादुर (56), पुरवा के बिहारी (30) व बीघापुर निवासी वंदना (40) की हालत गंभीर देख परिजन कानपुर लेकर चले गए। सीएमएस डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बुखार के दो गंभीर मरीजों के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे गए हैं।
डेंगू की जांच के लिए जिला अस्पताल से भेजे गए चार सैंपलों में एईएस (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) की पुष्टि हुई है। यह सैंपल 10 दिन पहले भेजे गए थे। अजगैन कस्बा निवासी समृद्धि (15) पुत्री जय जायसवाल, शंकरपुर सराय के मुकेश (41), नवाबगंज के गौरी गांव निवासी मिथलेश (56) व बीघापुर के गांव बारा निवासी अशोक कुमार (62) को 25 अगस्त से बुखार आ रहा था। 30 अगस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सितंबर को डेंगू जांच के लिए सैंपल लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजे गए थे। अब आई जांच रिपोर्ट में चारों मरीजों में डेंगू के साथ चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि डेंगू के मरीजों के परिजनों की भी जांच कराई जा रही है।