{"_id":"612a2f038ebc3e79d366c018","slug":"health-unnao-news-knp6486827133","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सचिव को नहीं दिखा सके दवा वितरण का रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सचिव को नहीं दिखा सके दवा वितरण का रजिस्टर
विज्ञापन
औरास स्वास्थ्य केंद्र में स्टाक रजिस्टर में दवाओं का मिलान कराते चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव रवींद?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। स्टाक रजिस्टर में दवाओं का ब्योरा और दैनिक दवा वितरण का रजिस्टर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कोविड एलवन अस्पताल देखा। पीकू वार्ड में बाइपैप मशीन और वेंटिलेटर नहीं मिला। इस पर नाराजगी जता एसीएमओ को जल्द उपलब्ध कारने के के आदेश दिए। फार्मासिस्ट से कहा कि रोजाना दवाओं का स्टॉक रजिस्टर में चढ़ाया जाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बेड का कोविड एलवन अस्पताल बनाया गया है। 12 बेड का पीकू वार्ड भी बना है। कोविड अस्पताल व पीकू वार्ड की हकीकत जांचने के लिए शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव रवींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। सचिव ने ऑक्सीजन प्लांट शुरू न मिलने पर कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी के ठेकेदार का नाम पूछा और प्लांट जल्द शुरू कराने के लिए कहा। पीकू वार्ड में बच्चों के इलाज के लिए जरूरी उपकरणों में बाइपैप मशीन व वेंटिलेटर न देख नाराजगी जताई। प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कोविड टीकाकरण भी देखा।
इसके बाद सचिव दवा स्टोर रूम पहुंचे। फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह से स्टॉक रजिस्टर तलब कर दवाओं की गिनती कराई। प्रतिदिन मरीजों को वितरित की जाने वाली दवाओं का ब्योरा मांगा तो फार्मासिस्ट हड़बड़ा गए और रजिस्टर पर दर्ज विवरण न दिखा पाए। इस पर स्वास्थ्य सचिव का पारा चढ़ गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. सत्प्रकाश, एसीएमओ डॉ. बीके गुप्ता, एसडीएम प्रदीप वर्मा, सीओ राजकुमार शुक्ला, डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ सोनकर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।