{"_id":"611fa3bd8ebc3e799d3a859a","slug":"health-unnao-news-knp6471449129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टीका लगवाए स्कूल नहीं जा सकेंगे रसोइये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टीका लगवाए स्कूल नहीं जा सकेंगे रसोइये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। परिषदीय स्कूलों के संचालन से पहले रसोइयों का टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना कोविड का टीका लगवाए वह स्कूल नहीं जा सकेंगी। जिनका टीकाकारण हो चुका है वह मास्क पहनकर काम करेंगी।
जिले में 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ व एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों का संचालन होने जा रहा है। जिले में प्राथमिक स्तर के 2035 व उच्च प्राथमिक स्तर के 803 स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 6842 रसोइयों की तैनाती है। करीब 40 फीसदी रसोइयां ऐसी हैं जिन्होंने स्कूल में बूथ लगने के दौरान टीकाकरण कराया है। लेकिन 60 फीसदी का टीकाकरण होना है। शिक्षा महानिदेशक अनामिका सिंह का आदेश आने के बाद बीएसए ने भी बीईओ को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जल्द से जल्द सभी रसोइयों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। साथ ही जिन शिक्षकों ने भी अभी तक टीका न लगवाया हो वह भी लगवा लें।
स्कूल खुलने में मात्र दो दिन शेष हैं। इसमें टीकाकरण सिर्फ शनिवार को होगा। रविवार को टीकाकरण बंद रहेगा। सोमवार से फिर टीकाकरण शुरू होगा। मंगलवार को स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में 60 फीसदी रसोइयों का टीकाकरण कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
एमडीएम प्रभारी रामजी ने बताया कि रसोईयों का लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है। अब तक करीब 40 फीसदी रसोइयां टीका लगवा भी चुकी हैं। शेष की दूसरी डोज ही बाकी है। दो दिन में वह भी लगवा लेंगी।