फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

गैरहाजिर मिले डॉक्टर व फार्मासिस्ट का तबादला

Wed, 18 Aug 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
health
मोतीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते डीएम व सीएमओ। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मोतीनगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम व सीएमओ ने निरीक्षण किया। संविदा पर तैनात डॉक्टर व फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। डीएम के आदेश पर सीएमओ से दोनों का स्थानांतरण कर दिया है। इसके पहले सीएमओ ने 11 अगस्त को केंद्र का निरीक्षण किया था। उस समय भी भी डॉक्टर व फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले थे। डॉक्टर के न आने की मरीज लगातार शिकायत कर रहे थे। इस पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर डॉ. नितिन चौधरी व फार्मासिस्ट आशीष कुमार की तैनाती थी। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलने वाले अरबन सेंटर में डॉक्टर व फार्मासिस्ट लगातार बिना सूचना गायब चल रहे थे। मरीजों की शिकायत पर बुधवार को डीएम रवींद्र कुमार व सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश सुबह 10 बजे जांच करने पहुंचे। दोनों के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने सीएमओ को स्थानांतरण के आदेश दिए। इसके पहले 11 अगस्त को सीएमओ ने निरीक्षण किया था। उसमें डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित चार लोग अनुपस्थित मिले थे। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने तो समय से आना शुरू कर दिया। डॉक्टर व फार्मासिस्ट के आने जाने के समय में बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र मोतीनगर में संविदा पर तैनात डॉ. नितिन को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरानी बाजार स्थानांतरित किया गया है। यहां तैनात रहे डॉ. आरके सिंह को मोतीनगर अरबन सेंटर भेजा गया है। फार्मासिस्ट अशीष कुमार को मोतीनगर स्वास्थ्य केंद्र से शुक्लागंज के चंपापुरवा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चंपापुरवा में तैनात फार्मासिस्ट विकास को कांशीराम कालोनी अरबन सेंटर भेजा गया। कांशीराम अरबन सेंटर के फार्मासिस्ट अवनीश कुमार को मोतीनगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed