{"_id":"611be6208ebc3e42e80badd7","slug":"health-unnao-news-knp646651145","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अस्पताल में मिली खामियां, दी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन अस्पताल में मिली खामियां, दी नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल व ऊचगांव सानी में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने निरीक्षण किया। उन्हें सौ बेड के अस्पताल में कई खामियां मिलीं। फर्श में टाइल्स और प्लास्टर मानक के अनुरूप नहीं मिला। उन्होंने कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर खामियां दुरुस्त करने का आदेश दिया है।
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने मंगलवार दोपहर बीघापुर में निर्माणाधीन सौ बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां ग्लेज्ड टाइल्स के कार्य की प्रगति सही नहीं मिली। टाइल्स में कटिंग का काम नहीं किया गया है। दीवारों के प्लास्टर कई स्थानों पर दरारें मिलीं। डॉक्टर आवासों के सामने व नर्स हॉस्टल के बगल में दो एंबुलेंस गैराज बनाए गए हैं, लेकिन गेट की ऊंचाई कम रखी गई। ओपीडी में बने जीने भी सही नहीं बने हैं। बिल्डिंग में ज्वाइंट पर सीट, लिफ्ट, अग्निशमन विभाग से एनओसी लेने और 250 किलोवाट विद्युत कनेक्शन लेने के आदेश दिए।
सीएमओ ने बताया कि सीएम की घोषणा में स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण स्थल एजेंसी, योजना का साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश हैं। उसके बाद भी बोर्ड नहीं लगा मिला। कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। ऊ चगांव सीएचसी का काम सितंबर के अंत तक पूरा होने की संभावना है। इस दौरान उनके साथ बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पांडेय, सीएमओ कार्यालय के अवर अभियंता रामकुमार सचान मौजूद रहे।