फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

वैक्सीन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़, हंगामा

Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
सिविल लाइन परिषदीय विद्यालय कैंप में टीककरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराते लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान में मंगलवार को टीका लगवाने के लिए भीड़ उमड़ी। कई केंद्रों पर हंगामा होने पर पुलिस ने व्यवस्था संभाली। एक दिन में सबसे अधिक वैक्सीन लगाने का रिकार्ड बना। जिले में 172 बूथों पर 40217 लोगों ने सेहत का टीका लगवाया। टीकाकरण कराने को लेकर कई बूथों पर शोर-शराबा भी हुआ। इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 23 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।
विज्ञापन

शासन ने जिले में तीन अगस्त को मेगा कोविड वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने का आदेश दिया था। सोमवार को जिले को वैक्सीन की 40 हजार डोज उपलब्ध करा दी गई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने शहर में आठ और ग्रामीण क्षेत्रों में 166 बूथ बनाए। इनमें 40 बूथ सीएचसी व पीएचसी और अन्य सामुदायिक भवनों में बनाए गए। कोविड से बचाव की वैक्सीन लगवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बूथों पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। पंजीकरण के बाद सभी को वैक्सीन लगाई गई। बिछिया के पड़रीकला में पंजीकरण में देरी पर भीड़ ने हंगामा किया। बांगरमऊ में भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया सुस्त होने पर लोगों ने हंगामा किया। चकलवंशी, मियागंज, सफीपुर, बीघापुर में पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर भीड़ में धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

भीड़ को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को आधे घंटे तक वैक्सीनेशन की प्रक्रिया रोकनी पड़ी। कई जगह पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। सिविल लाइंस स्थित प्राथमिक विद्यालय बूथ में भी वैक्सीन के लिए भारी भीड़ रही। सुबह 9 बजने से पहले ही लंबी लाइन लग गई। वैक्सीन लगवाने के लिए बूथ पर अफरातफरी का माहौल रहा। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन कैंप में कोविन पोर्टल ने स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर छकाया। पोर्टल पर पंजीकरण न होने से कई बार टीकाकरण रोकना पड़ा। शहरी क्षेत्र में बनाए गए बूथों पर पंजीकरण न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोविड टीकाकरण महाअभियान का डीएम ने जायजा लिया। डीएम रवींद्र कुमार व एसीएमओ डॉ. आरके गौतम सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के बौनामऊ के पंचायत भवन में चल रहे टीकाकरण केंद्र पहुंचे। सही तरीके से टीकाकरण होता मिला। डीएम ने कहा कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने व टीकाकरण के लिए केंद्र तक लाने के लिए तैनात कर्मी लगातार ग्रामीणों को जागरूक करें। कहा कि टीकाकरण में लगे कर्मी मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन कराएं।

नवाबगंज सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं महिलाएं। संवाद

नवाबगंज सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed