फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

10 एंबुलेंस चालक और ईएमटी काम पर लौटे

Sat, 31 Jul 2021 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
health
जिला अस्पताल परिसर में धरना देते एंबुलेंस चालक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एंबुलेंस सेवा 108, 102 व एएलएल कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर जिले से 200 चालक व ईएमटी लखनऊ गए। 90 कर्मचारी जिला अस्पताल में धरना दे रहे हैं। 10 चालक व ईएमटी काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

जिले में 108, 102 और एएलएस की 87 एंबुलेंस हैं। इनमें 300 चालक व ईएमटी की तैनाती है। चालकों की मांग पूरी न होने पर 25 जुलाई की रात से सभी ने हड़ताल शुरू की थी। चार दिनों से प्रशासनिक अधिकारी काम पर वापस लौटने का दबाव बना रहे थे। इसमें 102 में तैनात पांच चालक व ईएमटी तो काम पर वापस लौट गए, लेकिन अन्य हड़ताल कर धरना देते रहे। दो दिन पहले प्राइवेट एंबुलेंस चालकों के हाथ में एंबुलेंस की स्टेयरिंग थमा दी गई थी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर एंबुलेंस चालक जिलाध्यक्ष विवेक कुमार के साथ लखनऊ चले गए। 90 चालक व ईएमटी जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे हैं। चालकों ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की प्रदेश सरकार से वार्ता चल रही है। जल्द ही समाधान निकलने की उम्मीद है। एंबुलेंस सेवा के जिला मैनेजर विराट श्रीवास्तव ने बताया कि प्राइवेट चालकों से कुछ एंबुलेंस चलवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed