फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   health

जिला जज, विधायक समेत 125 संक्रमित

Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
health
उन्नाव। जिला जज, सदर विधायक व नवाबगंज सीएचसी के दो डॉक्टर सहित जिले में 125 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में यह एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन

एंटीजन से हुई जांच में जिला जज, उनकी पत्नी, दो बच्चे, सदर विधायक और उनके छोटे भाई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नवाबगंज सीएचसी में तैनात दो डॉक्टर सहित तीन, सिकंदपुर कर्ण में तीन, सुमेरपुर में एक, असोहा में दो, बांगरमऊ में तीन, पुरवा में छह, सिकंदरपुर सरोसी में दो, सफीपुर में पांच, बीघापुर में दो, हिलौली में चार, हसनगंज में चार संक्रमित मिले हैं। मियागंज में हुई जांच में उपनिरीक्षक, स्टाफ नर्स, हैदराबाद बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी सहित चार अन्य लोग, शहर के विभिन्न मोहल्लों में 61, शुक्लागंज में 10, सरस्वती मेडिकल कॉलेज में सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 10 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 115 मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ कैप्टन कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि दस लोगाें को होम आइसोलेट और अन्य को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज में संचालित सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल 300 बेड का बनाया गया है। अब तक 199 बेड फुल हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यही स्थिति रही तो दो दिन में सभी बेड फुल हो जाएंगे। उसके बाद मरीजों को बिछिया ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव। जिला अस्पताल सहित 90 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण किया गया। इसमें 2944 लोगों ने टीका लगवाया। सबसे अधिक 376 लोगों को अरबन सेंटर पर कोविड टीका लगाया गया। दूसरे नंबर पर शुक्लागंज स्वास्थ्य केंद्र में 306 लोगों को टीका लगा। बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र 300 लोगाें का टीकाकरण कर तीसरे नंबर पर रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed