{"_id":"5ff9e31e8ebc3e2e7a15b15e","slug":"health-unnao-news-knp6049711150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने का पूर्वाभ्यास आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने का पूर्वाभ्यास आज
विज्ञापन
उन्नाव। ड्राई रन से एक दिन पहले कोविड वैक्सीन को कोल्डचेन प्वाइंट से टीकाकरण केंद्र तक ले जाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए दो स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। इस दौरान कोल्ड चेन बरकरार रखने का भी ध्यान रखा जाएगा।
जिले में 11 जनवरी को कोविड टीकाकरण के दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास होना है। पहले रविवार को सुबह 11 बजे से कोविड वैक्सीन को कोल्डचेन प्वाइंट से टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने का अभ्यास होगा। इसके लिए अचलगंज व बीघापुर दो स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में बने कोल्ड चेन प्वाइंट से दो वैन सुरक्षा घेरे में अचलगंज और बीघापुर के लिए रवाना होंगी। इसमें रखी वैक्सीन कैरियर में तापमान न गड़बड़ाने पाए इसका भी ध्यान रखा जाएगा। टीकाकरण के लिए मिलने वाली प्रत्येक वायल का हिसाब रखा जाएगा। चाहे वह वायल खाली हो या टूट गई हो। वायल का रिकार्ड बैच नंबर के साथ पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। 11 जनवरी को जिले के 43 बूथों पर कोविड टीकाकरण का ड्राई रन होगा। प्रत्येक बूथ के लिए 15-15 वालंटियर्स बुलाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक वैक्सीन लगाने वाले के साथ सत्यापन करने वाला वसुरक्षा कर्मी मौजूद रहेगा।
पुरवा। ड्राई रन को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयराम सिंह ने उपस्थित रजिस्टर देखने के साथ प्रसवकक्ष, वार्ड व ओपीडी देखी। टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार से कहा कि 11 जनवरी को होने वाले ड्राई रन के दूसरे चरण की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। वह केसरीखेड़ा गांव में बन रहे आयुष्मान गोल्डन कार्ड की हकीकत देखने पहुंचे। कार्ड बनने की गति धीमी मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान बीसीपीएम इसहाक अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स सहित चार संक्रमित
उन्नाव। कोरोना से जिले में स्टाफ नर्स सहित चार संक्रमित मिले हैं। एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर की स्टाफ नर्स और भर्ती एक मरीज संक्रमित मिला है। असोहा में 32 साल का युवक व सुमेरपुर में 40 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला है। नर्सिंगहोम में स्टाफ नर्स व मरीज के संक्रमित आने के बाद 32 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नर्सिंगहोम को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि स्टाफ नर्स को होम आइसोलेट व अन्य मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।