{"_id":"5f74c5c28ebc3e9b874ed35b","slug":"health-unnao-news-knp5857773134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही व डॉक्टर की पत्नी समेत 25 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही व डॉक्टर की पत्नी समेत 25 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सीएचसी मियागंज में कोविड सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। एक सिपाही व डॉक्टर की पत्नी सहित 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 10 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 15 मरीजों को बिछिया व श्रीराममूर्ति कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में बांगरमऊ कोतवाली में तैनात 48 साल का सिपाही, हीरापुर गांव में 45 साल का युवक, 43 साल की उसकी पत्नी, 30 साल की महिला, 3 साल का बालक, 22 साल की युवती, 23 साल का युवक, ब्लॉक रोड में 48 व 36 साल के दो युवक, 15 साल का किशोर व 22 साल का स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित निकले।
औरास में 32 साल का सिपाही, पुरवा सीएचसी में तैनात डॉक्टर की 32 साल की पत्नी, मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में हुई जांच में 25 साल का युवक, सुमेरपुर में 38 साल का युवक, नवाबगंज में 25 साल की युवती, शुक्लागंज में तीन व जिला अस्पताल में हुई जांच में चार लोग पॉजिटिव निकले हैं। सिकंदरपुर कर्ण में 28 व 32 साल के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 2981 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 2404 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 508 का इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है।