फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   he game is the physical development of children

खेल से बच्चों का होता है शारीरिक विकास

Sun, 31 Jan 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 31 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
he game is the physical development of children

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। इससे छात्र-छात्रा का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल अनिवार्य है। इसमें अभिभावकों को भी बच्चे को प्रोत्साहित करना चाहिए।

विज्ञापन


 
यह बातें बीईओ राजेश कटियार ने सिकंदरपुर करन ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की न्याय पंचायत सुपासी के उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में कहीं, यहां कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ व गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन



इसमें आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, यहां आल ओवर चैंपियन उच्च प्राथमिक स्कूल सुपासी की टीम रही। खेल प्रशिक्षक योगेंद्र मिश्रा की इस सफलता पर बीईओ व प्रधान टीचर की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, महात्मा गांधी इंटर कालेज में हुई परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताओं में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम वीपी श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्हें राणा प्रताप, अब्दुल कलाम व आजाद से शिक्षा लेनी चाहिए।


उन्होंने कभी हार नहीं मानी। संघर्ष से ही सफलता मिलती है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य नेम सिंह यादव ने विचार रखे।

 
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों में सुनीता, बृजेंद्र, रामशंकर, अरुण कुमार, रिंकू, हिमांशु, पिंटू, रोहित, संजय अंशिका सहित दो दर्जन खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।  रामशंकर, अरुण कुमार,  रिंकू हिमांशु,  पिंटू  रोहित संजय आशिका सहित दो दर्जन खिलाड़ी थे । बीईओ पूनम वर्मा ने सभी को बधाई दी।



इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राम आसरे वर्मा, संजीव गौतम, विमल आजाद, सुनील यादव, राम नरेश गौड़ मौजूद रहे।

 
पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के डाकघर के पास स्थित मैदान में हुई परिषदीय स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिता में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, यहां विजयी टीम को बीईओ कृष्णदेव यादव ने शील्ड देकर सम्मनित किया। यहां छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed