फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Har Har Gange Ghat of the Ganga Gunje

हर-हर गंगे से गूंजे गंगा के घाट

Sat, 16 Jan 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 16 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Har Har Gange Ghat of the Ganga Gunje

मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। परियर व बक्सर घाट हर-हर गंगे के उद्घोष से गूंजते रहे। शुक्रवार भोर पहर से ही गंगा किनारे भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। यहां गंगा स्नान के बाद भक्तों ने घाट किनारे पूजा अर्चना की और दान आदि करके पुण्य कमाया। शाम तक घाट भक्तों से गुलजार रहे। उधर, घाट के आसपास दुकानदारों की चांदी रही। स्टालों पर प्रसाद लेने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर परियर व बक्सर के गंगाघाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। गुरुवार शाम से ही दूरदराज से लोगों का आना शुरू हो गया था। भक्तों ने घाट किनारे ही डेरा जमा लिया था। पूरी रात भजन कीर्तन होते रहे। शुक्रवार भोर पहर से ही भारी संख्या में भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। सूर्योदय होते-होते घाटों पर स्नानार्थियों का रेला पहुंच गया। सबसे ज्यादा भीड़ गंगा किनारे बने ब्रह्मावर्त गंगाघाट पर रही। यहां पर गंगा किनारे ज्यादा पानी न होने पर भक्तों ने पैदल व नावों से दूसरे छोर पर जाकर गंगा की धारा में जाकर स्नान किया। स्नान आदि के बाद भक्तों ने गंगा किनारे पूजन अर्चन किया। वहीं पर दान-पुण्य का भी लाभ उठाया। फिर घाट से वापस आकर रास्ते में पड़ने वाले परियर के बलखंडेश्वर मंदिर, जानकीकुंड आश्रम और बक्सर की मां चंद्रिका देवी मंदिर में मत्था टेका। शाम तक गंगा तटों पर स्नान का कार्यक्रम चलता रहा। कुछ भक्तों ने तो गंगातटों पर ही रुककर पूरी रात भजन-कीर्तन किया। इससे पहले स्नानार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने काफी दूर पहले ही बैरीकेडिंग लगा दी थी। जिससे भक्तों को करीब एक किलोमीटर पैदल ही जाना पड़ा। रास्ते भर भक्त भजन-कीर्तन करते हुए जा रहे थे। कुछ लोगों ने नावों में बैठकर गंगा के दूसरे किनारों पर पहुंचकर डुबकी लगाई। रातभर घाटों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन



जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जीएस फाउंडेशन सुमेरपुर ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज करा गरीबों को कंबल बांटे। सचिव अरविंद बाजपेई ने कहा कि भारतीय संस्कृति ही समतामूलक समाज को मजबूत समाज बनाने में सहायक है। प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है कि समाज में सभी के साथ समरसता का भाव रखे। इस दौरान लगभग एक सैकड़ा असहाय लोगों को सचिव ने कंबल प्रदान कर खिचड़ी खिलाई। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य गणेश शंकर बाजपेई, हरिप्रसाद, संतोष बाजपेई, श्याम सुंदर, अनिल, अतुल, अवधेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने मदद का दिया आश्वासन
दही चौकी स्थित सपा के पूर्व महासचिव उदयराज यादव के आवास पर खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह हुआ। खिचड़ी भोज में पहुंचे भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि हम हर समय हर वर्ग की मदद व विकास कार्य कराने के लिए तत्पर हैं। खिचड़ी भोज के बाद विधायक ने लोगों के साथ बैठक कर विकास में हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों को विधायक व पूर्व महासचिव की ओर से डायरी व कलम  सम्मानित किया गया। इस दौरान कृष्णपाल सिंह, जिला पंगुड्डू सेंगर, संतोष मिश्रा, प्रशांत यादव आदि मौजूद रहे।ावड़ा लगा रहा। यहां पर मनीष चंदेल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed