फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   hamla

सोते वक्त युवक पर हमला

Mon, 04 Oct 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
hamla
मौरावां। घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर लेटे युवक पर हमला कर हमलावरों ने उसका नाजुक अंग काट दिया। हमले से युवक बेहोश हो गया। खून से लथपथ युवक को पुलिस ने ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया, जहां उसकी सर्जरी की जा रही है। पीड़ित की बहन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गौरी गांव के मजरे पारा निवासी सूरज कुमार(22) उर्फ बउवा मौजूदा समय में परिवार के साथ सरैया-पंसरिया मार्ग पर मकान में रहता है। शनिवार रात वह बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। रात ढाई बजे रेनकोट पहने एक व्यक्ति आया और उसकी दाहिनी आंख के पास डंडे वार किया। जिससे युवक बेहोश हो गया। इसके बाद धारदार हथियार से नाजुक अंग काटकर अलग कर दिया। युवक की चीखे सुन मां पुष्पा आई और हमलावर से भिड़ गई लेकिन वह भाग निकला। करीब 100 मीटर तक उसने हमलावर का पीछा भी किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। बरामदे से पुलिस को एक लकड़ी की फंटी व लाल रंग के चप्पल मिले है। मौके पर पहुंचा स्निफर डॉग घटनास्थल से पड़ोसी के दरवाजे तक पहुंचे। पास से एक बनियान भी बरामद की, जिसमें खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आशनाई में नाजुक अंग काटने का मामला प्रतीत हो रहा है। घायल युवक ने भी आरोपी को न पहचानने की बात कही है। घटना में कितने लोग शामिल है इसका शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
घायल युवक के पिता छह माह पूर्व बहरीन गया था। घायल भी भी सात सितंबर को अहमदाबाद कमाने गया था। फैक्टरी में काम में मन लगने पर 17 सितंबर को घर लौट आया था। परिजनों ने बताया कि वह रोज छत पर सोता था लेकिन शनिवार को बरामदे में सोने चला गया। पुलिस पर बिंदु पर तफ्तीश कर रही है।
सूत्रों के अनुसार चार दिन पहले हिरासत में लिए गए पड़ोसी युवक ने सूरज को अपनी बेटी के साथ घर से कुछ दूरी पर बाग में पकड़ा था। उसने दोनों को एक दूसरे से अलग रहने की हिदायत भी दी थी। गांव में चर्चा है कि सूरज व युवती के बीच नजकियां कम नहीं हुई, जो शनिवार को घटना का कारण बनीं।

घायल सूरज का मोबाइल घटना की रहस्य सुलझाने में पुलिस के लिए मददगार साबित होगा। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर पिछले एक सप्ताह की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए सर्विलांस की मदद ली है। एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही मोबाइल की कॉल डिटेल घटना के खुलासे में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed