फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Goons used to loot the money of traders in SP government

Unnao News: सपा सरकार में व्यापारियों के धन को लूटते थे गुंडे

Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Goons used to loot the money of traders in SP government
बांगरमऊ (उन्नाव)। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उन्नाव मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में 100 से अधिक गरीब कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। कहा कि व्यापारी सरकार की रीढ़ की हड्डी है। विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता अब सपा, कांग्रेस को जान चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी पुन: भारी बहुमत से जीतने की ओर अग्रसर है। वर्तमान में 65 मेडिकल कॉलेज हैं। सरकार ने प्रधानों के लिए कार्यालय बनवाए हैं, जिनमें बैठकर वह जनता की समस्या सुन सकते हैं।
विज्ञापन

सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जनपद नंबर एक पर है। दावा किया कि आगामी 2024 में 350 सीटों के साथ दिल्ली जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के साथ भाजयुमो अध्यक्ष बालाराव गुप्ता ने भी संबोधित किया। भाजपा नेता विवेक पटेल, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल शरद अग्रवाल, गिरजा शंकर गुप्ता, पुनीत गुप्ता, हिमांशु चौधरी व विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियाकर्मियों से अभद्रता करने पर सुरक्षाकर्मियों को फटकारा
संबोधन से पूर्व उपमुख्यमंत्री के साथ आए सुरक्षाकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से अभद्रता की। इसको लेकर धक्कामुक्की भी शुरू हो गई। उपमुख्यमंत्री मंच से उतरकर मीडियाकर्मियों के पास पहुंचे और उन्हें समझाकर बैठाया। साथ ही सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाकर उन्हें अलग किया। कहा कि बांगरमऊ मेरा अपना घर है। मीडियाकर्मियों को कवरेज करने से न रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed