{"_id":"661588e68f4dccc6c803b31c","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-health-workers-house-unnao-news-c-221-1-uno1001-112749-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्वास्थ कर्मी के घर से लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्वास्थ कर्मी के घर से लाखों का माल किया पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक (उन्नाव)। दही थानाक्षेत्र के सोनिक गांव में चोरों ने स्वास्थ्य कर्मी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर 25 हजार नकदी और 15 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
सोनिक गांव निवासी प्रशांत दीक्षित नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी हैं। सोमवार देर रात पत्नी के साथ पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। छोटा भाई नितिन, दादी शकुंतला और मां नीलम जो कि पंचायत मित्र हैं वह नीचे अलग-अलग कमरों में सो रही थीं। घर के पीछे खेत है।
चहारदीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे चोरों ने बाहरी ओर बने रसोईघर की खिड़की निकाली और अंदर दाखिल हो गए। जिस कमरे में दादी सो रहीं थीं। उसी में अलमारी और बक्से रखे हुए थे। चोरों ने दादी के चेहरे पर स्प्रे डाल दिया इससे वह रातभर बेहोश रहीं।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये और 15 लाख कीमत के सोने और चांदी के जेवर पार कर दिए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जांच की गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।